पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की सड़कें फिर से हुईं रोशन

शहर की सड़कें फिर से हुईं रोशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी सड़कें फिर से रोशन हो गई हैं। नेशनल हाईवे सहित अन्य मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटें शुरू होने से बाजारों की रौनक बढ़ी हुई नजर रही है। नगर पालिका प्रशासन ने बिजली निगम के बकाया बिल का कुछ हिस्सा भर दिया है या पालिका अधिकारियों द्वारा निगम अधिकारियों को दिए गए आश्वासन के बाद बिजली कनेक्शन जोड़ा गया है। इस बारे अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दोनों विभागों के बीच बनी सहमति के बाद निगम ने शहर में लगे पालिका की बिजली के मीटरों के कनेक्शन दोबारा से जोड़ दिए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को बिजली निगम ने नगर पालिका का बिजली कनेक्शन काट दिया था। पालिका पर निगम का 21 लाख 11 हजार रुपये से अधिक का बिजली का बिल बकाया था। पालिका प्रशासन द्वारा बिजली का बकाया बिल कितना भरा गया है यह तो अभी तक निगम पालिका प्रशासन गुप्त रखे हुए है। नपा कार्यालय सहित स्ट्रीट लाइट्स के बिजली के सभी 24 मीटरों की बिजली सप्लाई काट दिए जाने से शहर की सड़कों पर अंधेरा छा गया था। यही नहीं नेशनल हाईवे सहित सभी बाजारों में स्ट्रीट लाईट बंद होकर रह गई थी। पालिका ने पिछले 6 माह से भी अधिक समय से बिजली का कोई बिल नहीं भरा था। शहरवासियों को 10 दिनों तक गलियों बाजारों में अंधेरा देखना पड़ा। बिजली निगम के एसडीओ पंकज कुमार पालिका के सचिव राजेश महता ने बताया कि वे इस बारे सोमवार को ही बता पाएंगे।

शहर की सड़क पर जगमग स्ट्रीट लाइट।