निशक्तजन चलाएंगे चलो गांव की ओर अभियान
विकलांगअधिकार मंच की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक मंच के कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सहदेव सिहाग ने की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने जिला सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए सिहाग ने कहा कि मंच पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि मंच का जिला सम्मेलन 15 मार्च को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंच के सदस्य जिला में चलो गांव की ओर अभियान चलाएंगे। क्षेत्र के सभी निशक्तों को मंच का सदस्य बनाए जाने के बाद गांव खंड स्तरीय ईकाइयों का गठन करने का कार्य पूरा किया जाएगा। मंच के राज्य महासचिव योगेश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निशक्तजनों की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में हमें जरूरत है, एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाने की। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वो निशक्तजनों के सार्वभौमिक पहचान पत्र बनाए, 40 प्रतिशत से ऊपर के काफी निशक्तजनों के तो रेलवे पास बने हैं और ही बस पास ऐसे में उन्हें यह सुविधा प्रदान की जाएं। इसके अलावा उन्होंने सरकार से निशक्तजनों के लिए सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती किए जाने, रेडक्रॉस से मिलने वाले कृत्रिम अंग बिना शर्त दिए जाने जैसी मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। बैठक में राजेश पनिहार, ऋषिकेश राजली, सुखवीर भुक्कल, हरी स्वरूप, मनोज ठाकुर, फतेह सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।