- Hindi News
- गणित प्रतियोगिता के विजेताओं को आज बांटेंगे पुरस्कार
गणित प्रतियोगिता के विजेताओं को आज बांटेंगे पुरस्कार
बरवाला | स्थानीयआरएस क्लासेस की ओर से आयोजित जिला स्तरीय गणित प्रतियोगिता के विजेताओं को 10 फरवरी को पुरस्कार बांटे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए अकादमी के निदेशक राजेंद्र इन्सां ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्यातिथि कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत कौर होंगी। बता दें कि प्रतियोगिता में डाटा के शांति निकेतन स्कूल के छात्र प्रवीन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में कुल 22 स्कूलों के 851 बच्चों ने हिस्सेदारी की थी। दूसरे स्थान पर गांव गुराणा के दयाल सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र अवित अजय रहे हैं। कार्यक्रम में कुल 24 बच्चों को प्रतियोगिता के टॉप फाइव में स्थान बनाने पर सम्मानित किया जाएगा।