पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंभा में निकाली बाल अधिकार जागरूकता रैली

कुंभा में निकाली बाल अधिकार जागरूकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | गांवकुंभा में समाज सेवी संस्था मराइडो सेव चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। राजकीय माध्यमिक विद्यालय के स्टूडेंट्स ने हाथों में नारे लिखी पट्टियां ले रखी थी। बाल संरक्षण समूह के पदाधिकारी विनोद जागलान ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को बच्चों के जन्म पंजीकरण, शिक्षा का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, खेलने कूदने का अधिकार जैसे 54 अधिकारों के बारे में जागरूक करना था। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक रामकुमार, सरपंच भीरा राम, रणधीर सिंह, राजपाल, सुनील, मनोज, हरदीप सिहाग आदि उपस्थित थे।

गांव कुंभा में जागरूकता रैली निकालते स्टूडेंट्स।