पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स का मानदेय िदलाने की मांग

आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स का मानदेय िदलाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला| ब्लॉकके आंगनबाड़ी केंद्रों में नियुक्त कार्यकर्ताओं हेल्पर्स को पिछले कई माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। यदि प्रशासन ने इस ओर जल्द ध्यान नहीं दिया तो सीआईटीयू विरोध प्रदर्शन करेगी। यह बात सीआईटीयू नेता मोहनलाल राजली ने शनिवार को जारी एक बयान में कही। राजली ने कहा कि खंड की आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स को जनवरी से मई तक का पूरा मानदेय नहीं दिया गया है जबकि जून माह से उन्हें कोई मानदेय नहीं मिल पाया। नाममात्र का मानदेय लेने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर रोष है। सीटू नेता राजली ने कहा कि यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो सीआईटीयू के कार्यकर्ता विभाग के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे।