पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब जगह समान होंगे विकास कार्य : नारंग

सब जगह समान होंगे विकास कार्य : नारंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | इनेलोप्रत्याशी वेद नारंग ने रविवार को राजली में ग्रामीणों से संपर्क किया। नारंग ने कहा कि इनेलो को 36 बिरादरी का साथ मिल रहा है। गांव-गांव में चली इनेलो की लहर ने यह साबित कर दिया है कि आने वाली सरकार इनेलो की ही होगी और बरवाला विधानसभा क्षेत्र से उनकी जीत निश्चित है। वेद नारंग ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर हर क्षेत्र का सामान रूप से विकास करवाया जाएगा। बहदेवा सिंह, जय सिंह राजली, सत्यवान राजली, जसबीर राजली, प्रदीप, कर्मबीर फौजी, जिले सिंह, धर्मपाल एवं ग्रामीण मौजूद थे।