पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा में समान विकास कराएंगे हम : वेद नारंग

हरियाणा में समान विकास कराएंगे हम : वेद नारंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी वेद नारंग ने कहा है कि इनेलो की जीत के बाद अपने हलके ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा में समान विकास कार्य करवाएं जाएंगे। वह सोमवार को डोर टू डोर अभियान के तहत हलके के गांव जुगलान में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इतना मान सम्मान देखकर यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि हमारी जीत निश्चत है। सब मिलकर घर-घर में इनेलो की जन कल्याण नीतियों का प्रचार प्रसार करें। चौधरी देवीलाल की जन कल्याण नीतियों को हर व्यक्ति के पास पहुंचाए। अगर आपका आशीर्वाद रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब हम बरवाला हलके से प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों की जमानतें जब्त कर देंगे।

हलके के गांवों का दौरा करते हुए इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग समर्थक।