- Hindi News
- किसानों ने सूखे से प्रभावित फसलों का 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मांगा
किसानों ने सूखे से प्रभावित फसलों का 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मांगा
पहलेबारिश की कमी की मार अब कपास की फसल में फैली सफेद मक्खी की बीमारी ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। हालत यह है कि इलाके के ज्यादातर गांवों की फसल बर्बाद हो चुकी है। किसान भुखमरी की कगार पर हैं, ऐसे में सरकार को तुरंत किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। कुछ ऐसी ही मांगों को लिए अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले उपमंडल के किसानों ने एसडीएम प्रशांत अटकान से मुलाकात की। इसके दौरान उन्होंने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री प्रदेश के सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
सभा के अध्यक्ष मा. किशन लाल, मोलड़ सिंह आर्य, रिछपाल सिंह, मिया सिंह बिठमड़ा, भीम सिंह, सुशील आनंद, रणधीर सिंह, इंद्र सिंह, राजीव, मनजीत सिंह, अंशुल, बलजीत, मोहनलाल आदि ने बताया कि सूखे के प्रकोप बीमारी से कपास, धान, बाजरा, दाल खरीफ की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। इसके अलावा किसानों ने खेतों शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं पर रोकथाम लगाने, डॉ. स्वामीनाथन कृषि आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने, किसानों को 1 महीने में 3 सप्ताह नहरी पानी दिलवाने और 20 घंटे तक रोजाना बिजली की सप्लाई देने की मांग की है।
बरवाला में एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते किसान।