पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौपालों पर बैठकर बनाएंगे विकास की योजनाएं : सूरा

चौपालों पर बैठकर बनाएंगे विकास की योजनाएं : सूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादउम्मीदवार डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद सत्ता की बागडोर हलकावासियों के हाथ में होगी। हलके के विकास की शहर के नुक्कड़ों और चौपालों पर बनाई जाएगी, फिर उन्हें विधानसभा में पास कराकर अभूतपूर्व विकास कार्य कराए जाएंगे।

डॉ. सूरा सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बरवाला में लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने वादा किया कि विधानसभा में पहुंचने के बाद मात्र दो महीने में शहर की सभी बस्तियों में बिजली की बल्लियों को हटाकर स्थायी रूप से खंबे लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल की जाएगी। इसके अलावा एक ऐसा लेआउट प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे शहर में पानी निकासी, पीने के पानी, सड़कों की समुचित व्यवस्था हो।

उन्होंने कहा कि स्थानीय नेतृत्व की लापरवाही से आज भी बरवाला विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। शहरी क्षेत्र की बात हो या ग्रामीण क्षेत्र, आज भी बिजली, पानी, सीवर, सड़कें जैसी मूलभूत सुविधाओं को लोग तरस रहे हैं। अब हलके के भाईचारे ने एकजुट होकर इन समस्याओं को दूर करने का बीड़ा उठाया है।

डॉ. सूरा ने कहा कि शहरी क्षेत्र के विकास के लिए पांच वर्षों के अंदर अंदर तीन सेक्टर कटवाए जाएंगे, ताकि बरवाला का नाम भी बडे़ और विकसित शहरों में शुमार हो सके। इसके साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अमन चैन का माहौल कायम करते हुए अपराधियों को खदेड़ने का काम किया जाएगा।