- Hindi News
- गरीबों के लिए बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल : अनूप
गरीबों के लिए बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल : अनूप
बरवाला | इनेलोप्रत्याशी अनूप धानक ने कहा है कि इनेलो की सरकार बनने पर गरीबों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी और जननायक चौधरी देवीलाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इसी तरह से किसानों को जमीन अधिग्रहण संबंधी मामलों में न्याय दिलवाने के लिए अलग से एक कृषक न्याय आयोग का गठन किया जाएगा। वह बालक अग्रोहा में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर व्यापारिक आयोग का गठन किया जाएगा। इसके सदस्य व्यापारी ही होंगे। आयोग की सिफारिशों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी की नीति समाज के सभी वर्गों का विकास करने की है। इनेलो का शासन आने पर प्रदेश में खुशहाली का दौर आएगा और प्रदेश को वास्तव में विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाएगा। इस मौके पर हलका प्रधान राजेंद्र लितानी, कृष्ण पहलवान, हनुमान, राजकुमार, सुभाष, अंग्रेजों देवी, अनिल, राजपाल, अशोक पूनिया, अनिल बालकिया, कृष्ण मुवाल, घनश्याम ओढ़, होशियार सिंह बिठमड़ा, ओमा बिठमड़ा, रोहताश आदि मौजूद थे।
उकलाना से इनेलो प्रत्याशी अनूप धानक।