- Hindi News
- सातरोड में होंगी नगर निगम की सभी सुविधाएं : डॉ. सूरा
सातरोड में होंगी नगर निगम की सभी सुविधाएं : डॉ. सूरा
बरवाला | क्षेत्रसे आजाद उम्मीदवार डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा कि सातरोड गांव को नगर निगम में शामिल हुए एक लंबा अरसा बीत गया है, लेकिन यहां के लोग निगम की सुविधाएं तो दूर, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी तरस रहे हैं। लोगों की यह तकलीफें अब थोड़े दिनों की ही है। हलके के लोगों के सहयोग आशीर्वाद से जब चुनावों के बाद विधानसभा में अपनी भागीदारी होगी तो सातरोड के खोए हुए सम्मान को वापस लाया जाएगा। डॉ. सूरा बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव सातरोड में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पहुंचने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि सातरोड में कम से कम पांच हजार की क्षमता का सामुदायिक केंद्र बनवाया जाए। इसके साथ ही गांव में सीवर व्यवस्था का प्रावधान कराया जाएगा। निगम का क्षेत्र होने के कारण सातरोड में सुविधाएं भी नगर निगम की तर्ज पर ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों ने इस बार जात पात से ऊपर उठकर भाईचारे को जीत दिलाने का मन बना लिया है।
हलके में बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने पहुंचे आजाद प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र सूरा।