पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता का दुख बांटने वालों को वोट मांगने का अधिकार

जनता का दुख बांटने वालों को वोट मांगने का अधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | इनेलोप्रत्याशी वेद नारंग ने कहा है कि जो नेता जीतने के बाद कभी भी हलके में जनता के बीच उनके दुख-सुख में शरीक नहीं होते और वो किस मुंह से चुनाव में जनता के बीच वोट मांगने आते हैं। जिन नेताओं ने चुनाव के बाद जनता की सुध नहीं ली। वह बुधवार को गांव खरड़ अलीपुर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की। आज कुछ ऐसे नेता भी आपसे वोट मांगने रहे हैं जो सत्ता में रहते हुए कभी भी जनता का सुख-दुख बांटने नहीं आए। इस अवसर पर शीला भ्याण, सत्यवान बिछपड़ी, कलम सिंह एडवोकेट, भीम सिंह सहरावत, अजीत नंबरदार, धर्मपाल गोमी, कुलबीर मलिक, कपूर कुंडू, दयानंद बूरा, नरेश खरड़, मनोज, अनिल खरड़, जयवीर वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, नरेश, जगदीश, प्रेम, संतर देवी, कृष्णा, दर्शना, बिमला देवी आदि थे।

समर्थकों के साथ वोट की अपील करते इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग।