पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हलके के लोग सुख दुख से दूर रहने वालांे को जवाब देंगे: नारंग

हलके के लोग सुख-दुख से दूर रहने वालांे को जवाब देंगे: नारंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी वेद नारंग ने कहा है कि जो नेता जीतने के बाद कभी भी हलके में जनता के बीच उनके दुख -सुख में शरीक नहीं होते और वो किस मुंह से चुनाव में जनता के बीच वोट मांगने आते हैं। जिन नेताओं ने चुनाव के बाद जनता की सुध नहीं ली, आज उन नेताओं को जनता के बीच वोट मांगने का हक नहीं। वह बुधवार को गांव खरड़ अलीपुर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की और सत्ता में रहते हुए हर दिन जनता के बीच पहुंचकर उनके सुख दुख में शामिल हुए। आज कुछ ऐसे नेता भी आपसे वोट मांगने रहे हैं जो सत्ता में रहते हुए कभी भी सुख-दुख बांटने नहीं आए। उनके साथ शीला भ्याण, सत्यवान बिछपड़ी, कलम सिंह एडवोकेट, भीम सिंह सहरावत, अजीत नम्बरदार, धर्मपाल गोमी, कुलबीर थे।

जनसंपर्क के दौरान समर्थकों के साथ इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग।