सातरोड को सभी सुविधाएं दिलाएंगंे: सूरा
बरवालाविधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा कि सातरोड़ गांव को नगर निगम में शामिल हुए एक लंबा अरसा बीत गया है, लेकिन यहां के वाशिंदे निगम की सुविधाएं तो दूर, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी तरस रहे है। लेकिन लोगों की यह तकलीफ अब थोडे़ दिनों की ही है। हलके के लोगों के सहयोग आशीर्वाद से जब चुनावों के बाद विधानसभा में भागीदारी होगी तो सातरोड के खोए हुए सम्मान को वापस लाया जाएगा। सूरा बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव सातरोड में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
सूरा ने कहा कि विधानसभा में पहुंचने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि सातरोड में कम से कम पांच हजार की क्षमता का सामुदायिक केंद्र बनवाया जाए। इसके साथ ही गांव में सीवरेज व्यवस्था का प्रावधान कराया जाएगा। डॉ सूरा ने कहा कि निगम का क्षेत्र होने के कारण सातरोड में सुविधाएं भी नगर निगम की तर्ज पर ही होनी चाहिए। इसलिए यहां पर निगम की हर सुविधाओं को लाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ सूरा ने कहा कि हलके के लोगों ने इस बार जात पात से उपर उठकर भाईचारे को जीत दिलाने का मन बना लिया है। हलके के लोग जान चुके हैं कि जब तक विधानसभा में उनकी भागीदारी नहीं होगी, तब तक हलके का विकास संभव नहीं है। सूरा ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी जीत हलके की जीत होगी।
डॉ. राजेंद्र सूरा जनसभा संबोधित करते हुए।