पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ अभियान चलाया

कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ अभियान चलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | सर्वकर्मचारी संघ की ब्लॉक कमेटी की ओर से बुधवार को कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शहर में अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान मोहन लाल, ईश्वर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों से सहायता राशि प्राप्त की शहर में भी अभियान चलाया। जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों बाढ़ के कारण भयंकर तबाही हुई है। सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है हजारों लोग बेघर हो गए हैं। संघ के अध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि संकट की घड़ी में देश के सभी जाति धर्मों के लोगों को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। जितनी राशि एकत्रित होगी वह कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी जाएगी। अभियान में हवा सिंह, प्रदीप पूनिया, शुभकर्ण, राजेंद्र बाजिया, सुरजीत, रामस्वरूप सैनी, रामनिवास, अजमेर सिंह, दलबीर सिंह, सतबीर आदि शामिल थे।