- Hindi News
- वेतन िमलने पर 22 को सफाई कर्मी प्रदर्शन करेंगे
वेतन िमलने पर 22 को सफाई कर्मी प्रदर्शन करेंगे
बरवाला | नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिल पाया है। इस कारण कर्मियों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। समस्याओं का समाधान नहीं होने के चलते अब कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि वे 22 सितंबर को एसडीएम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन का निर्णय बुधवार को हुई नगर पालिका कर्मचारी संघ की एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान जितेंद्र ने की। बैठक के बाद संघ का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम प्रशांत अटकान से मिला उनकी समस्याओं को दूर करने की मांग की। संघ अध्यक्ष जितेंद्र ने बताया कि एसडीएम ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की बजाए उन्हें ठीक से काम करने की नसीहत दी कहा कि सड़कों से रेहड़ियां हटवाओ। जितेंद्र ने बताया कि एसडीएम द्वारा उनसे ठीक ढंग से बात नहीं की गई। पालिका कर्मचारियों के साथ यदि पुलिस प्रशासन के अधिकारी नहीं होंगे तो वे सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटवा सकते। हटवाते समय लोगों से झगड़ा आदि होने की आशंका रहती है ऐसे में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का साथ होना जरूरी है। कर्मचारी नेता ने कहा कि एसडीएम द्वारा उनकी बातों पर गौर नहीं किए जाने बकाया वेतन दिए जाने की मांग को लेकर कर्मचारी 22 सितंबर को धरना लगाएंगे।