पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश की जनता बदलाव के पूरे मूड में है: पूिनया

प्रदेश की जनता बदलाव के पूरे मूड में है: पूिनया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसे वंशवाद और भ्रष्टाचार के खात्मे का शंखनाद हो चुका है। अब बस लोगों को मतदान के दिन का इंतजार है। जनता बीजेपी के पक्ष में मतदान कर वंशवाद और भ्रष्टाचार के युग को खत्म करने पर मुहर लगाएगी। ये बातें बरवाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पूनिया ने कही। वे अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव राजली सुलखनी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि जिस तरह से भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है उसको देखते हुए वे दावा करते हैं कि भाजपा अपनी दीपावली 19 अक्टूबर को ही मनाएंगे। देश में कांग्रेस विरोधी लहर अब आंधी का रुप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता में जिस प्रकार का उत्साह है उससे यह साफ हो गया है कि हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है। प्रदेश में बदलाव होगा और नई सत्ता के साथ विकास और सुशासन की नई गाथा लिखी जाएगी। जनता ने कांग्रेस का सफाया करने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, कमजोर नेतृत्व, विकास, परिवारवाद से छुटकारा दिलाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।