पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवीगढ़ पूिनया के खेत में अचानक धंसी जमीन, कमरा भी क्षतिग्रस्त

देवीगढ़ पूिनया के खेत में अचानक धंसी जमीन, कमरा भी क्षतिग्रस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवदेवीगढ़ पूनिया के खेतों में लगे एक सबमर्सिबल के पास का इलाका अचानक जमीन में धंस गया। इसके चलते वहां बना एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें रखी दो पानी की बड़ी मोटर भी जमीन में समा गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान भूमि के धंसने वाले क्षेत्र के आस-पास कोई नहीं था।

हादसे में किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। मामले का पता किसान रामेश्वर को आस-पास के पड़ोसियों के माध्यम से पता चला। किसान रामेश्वर सिंह ने बताया कि दो रोज पहले उसके पड़ोस में एक लड़के की मृत्यु हो गई थी। इसके चलते वो खेत में नहीं जा पाया था। गुरुवार को खेत के पड़ोसी ने उन्हें वहां कमरे के पास का एरिया धंसने तथा कमरे के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा तो वहां रखी 15 हॉर्स पॉवर 10 हॉर्स पॉवर की दो पानी खींचने वाली मोटर भी धंसी हुई जमीन में चली गई।

बरवाला के गांव देवीगढ़ पूनिया में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त कमरा।