पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाज मंडी मार्ग वनवे, रोजाना जाम

अनाज मंडी मार्ग वनवे, रोजाना जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ केबल जोड़ने का काम पूरा नहीं होने से समस्या

भास्करन्यूज | बरवाला

शहरका अनाज मंडी मार्ग इन दिनों वनवे होकर रह गया है। मार्ग की इस हालत के लिए जनस्वास्थ्य विभाग दूरसंचार विभाग जिम्मेदार हैं। पिछले दिनों जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पेयजल आपूर्ति की लाइन को ठीक करने के लिए सड़क की एक साइड में खुदाई करवाकर लीक पाइप की मरम्मत करवाई थी। पाइप तो ठीक हो गई लेकिन इस दौरान जेसीबी ने खुदाई करते समय दूरसंचार विभाग की टेलीफोन केबल को काट दिया। इस कारण दो दिन कई टेलीफोन डेड हो गए जबकि दर्जनों ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी नहीं चले। अधिकारियों की मानें तो अभी तक विभाग का केबल जोड़ने का काम पूरा नहीं हुआ है।

जनस्वास्थ्य विभाग दूरसंचार विभाग ले खोदे गए गड्ढों को दोबारा से मिट्टी आदि भरकर सही नहीं करवाया है। विभागों की लापरवाही के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा होकर रह गई है। जींद-हांसी चौक पर पहले से ही वाहनों के गुजरने की संख्या अधिक है ऐसे में अनाज मंडी मार्ग की एक तरफ की सड़क बंद होने के कारण महाराजा अग्रसेन चौक पर दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सूरजमल पूनिया ने मामले के संबंध में बताया कि अभी तक दूरसंचार विभाग ने टेलीफोन की केबल पूरी तरह नहीं जोड़ी है। अगले एक दो दिन में गड्ढों को भर कर सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।

अनाज मंडी मार्ग पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे जिनके कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा होकर रह गई है।