पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरवाला में दो जगहों से चोरी

बरवाला में दो जगहों से चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के दौलतपुर मार्ग पर चोरों ने पशु मेले में आए एक पशुपालक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव बुढ़ा खेड़ा निवासी मेहर चंद ने कहा है कि वह दौलतपुर मार्ग पर लगने वाले पशु मेले में आया था। इस दौरान उसने अपना स्पलेंडर बाइक सड़क के नजदीक खड़ा किया था। काम निपटाकर जब उसने घर जाने के लिए अपना बाइक संभाला तो वह मौके से गायब था।

मलिकऑटोमोबाइल्स से कंप्यूटर मशीन अन्य सामान चोरी

बरवाला | चंडीगढ़मार्ग पर गांव धिगताना के नजदीक मलिक ऑटोमोबाइल्स से चोरों ने हजारों रुपए का कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एजेंसी के संचालक विनय शर्मा ने कहा है कि चोरों ने गाड़ी के कंप्यूटर की जांच करने वाली मशीन अन्य कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सामान चोरी होने की जानकारी उन्हें तब मिली जब एजेंसी के कर्मचारियों ने मशीन आदि को संभाला।