- Hindi News
- हसनगढ़ में दो एकड़ की फसल खराब करने पर मुकदमा दर्ज
हसनगढ़ में दो एकड़ की फसल खराब करने पर मुकदमा दर्ज
गांव हसनगढ़ में एक किसान की दो एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ट्रैक्टर से बहा दिया। पुलिस ने मामले के संबंध में गांव हसनगढ़ निवासी सज्जन पुत्र लहरी राम की शिकायत पर गांव के ही धर्मवीर, उसके पुत्र सन्नी, प|ी कमलेश सहित 4-5 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
सज्जन सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसने गांव के नजदीक ही कुछ समय पहले जमीन खरीदी है। शुक्रवार रात को धर्मवीर अन्य ने ट्रैक्टर से हेरो चलाकर उसकी दो एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को खराब कर दिया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में है।