पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्भया को न्याय दिलाने का जिम्मा विवेक को

निर्भया को न्याय दिलाने का जिम्मा विवेक को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | नेपालकी युवती से दरिंदगी का मामला सुलझने की उम्मीद अब जग गई हैं। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अब गुड़गांव रेंज के डीआईजी क्राइम विवेक शर्मा की मदद लेगी। वारदात के चार दिन बाद रोहतक पहुंचे एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मुहम्मद अकील डीआईजी क्राइम विवेक शर्मा ने आईजी और एसपी के साथ मीटिंग कर जांच की स्टेट्स रिपोर्ट तलब की। इसके बाद उन्होंने बहु अकबरपुर में घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए किया। इससे पहले विवेक शर्मा रोहतक में अपना घर मामला, करौंथा में बवाल के बाद शांति बहाली, गोहाना बैंक में सुरंग कांड, रोहतक के व्यापारी के बेटे का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने, एमडीयू में पुस्तक घोटाला, बरवाला में रामपाल प्रकरण को सुलझाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

गुड़गांव के डीआईजी क्राइम की मदद ले रही पुलिस

नेपाल की युवती से दरिंदगी के चौथे दिन प्रदेश समेत आस-पास के क्षेत्र से नेपाली समाज के लोग रोहतक पहुंचे। मानसरोवर पार्क में जनसभा के बाद हजारों लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला और डी पार्क पर पहुंच शाम 6 बजे दिल्ली बाईपास रोड जाम कर दिया। महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। रेप कांड को लेकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांंजलि देती नेपाली युवती।