पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेलीविजन पर विज्ञापन देखा, चेहरा पहचाना और गवां दिए 35 हजार

टेलीविजन पर विज्ञापन देखा, चेहरा पहचाना और गवां दिए 35 हजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | एकटीवी चैनल पर दिए जा रहे विज्ञापन को देखकर जल्द अमीर बनने के चक्कर में गांव खानपुर के आईटीआई छात्र ने उसकी विधवा मां द्वारा मेहनत मजदूरी करके एकत्रित किए 35 हजार रुपये गवां दिए। खानपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि वह हांसी आईटीआई में टर्नर ट्रेड से पढ़ाई कर रहा है। 7 फरवरी को उसने एक टीवी चैनल पर एक विज्ञापन चेहरा पहचानों और इनाम जीतो देखा। स्क्रीन पर चल रहे नीचे दिए गए नंबरों पर फोन पर जवाब दिया। जो कि सही था। उसे कहा गया कि तीन दिन के अंदर आपके पास कंपनी से फोन जाएगा। इसके बाद उसे इनाम दे दिया जाएगा। प्रदीप ने बताया कि मंगलवार को उसके पास मोहित अग्रवाल नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि उसे पहले उनके बैंक अकाउंट में 35 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। प्रदीप ने बताया कि उसने मोहित अग्रवाल के कहे अनुसार 6 हजार रुपये ज्योति और 29 हजार मोहित अग्रवाल के खाते में जमा करवा दिए। रुपये जमा के बाद भी उसे कोई ईनाम नहीं दिया गया और अब ना ही रुपये वापस दे रहे हैं। 24 हजार रुपये और जमा करवाने की कह रहे हैं।