- Hindi News
- पाबड़ा में गांव के ही युवकों ने व्यापारी से 2 लाख की चौथ मांगी, केस दर्ज
पाबड़ा में गांव के ही युवकों ने व्यापारी से 2 लाख की चौथ मांगी, केस दर्ज
बरवाला |पाबड़ा मेंव्यापारी से गांव के ही युवकों ने दो लाख रुपये की चौथ मांगी है। व्यापारी सुनील गर्ग गांव में खल बिनौले की दुकान चलाते हैं और बरवाला लायंस क्लब के अध्यक्ष विकास गर्ग के छोटे भाई हैं। पुलिस ने इस बारे में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुनील गर्ग ने कहा है कि शनिवार को गांव के ही विक्की का उसके मोबाइल पर फोन आया और पूछा कि तुम कहां हो। सुनील के अपने घर होने की बात कहने पर विक्की मनजीत मोहन शर्मा के साथ उसके घर गए तथा मंगलवार तक दो लाख रुपये चौथ के रूप में देने की कही। आरोप है कि इस बीच तीनों युवकों ने उसे रुपये देने की सूरत में जान से हाथ धोने की धमकी भी दी। सुनील ने बताया कि मंगलवार शाम को उसे फोन कर रुपयों के बारे में पूछा तथा कहा कि अब अंजाम भुगतने को तैयार रहना। मामले के बारे में सुनील ने अपने परिजनों को बताया। घबराए परिजनों ने गांव के मौजिज लोगों को जानकारी दी तो इस बारे में गांव पाबड़ा, कंडूल, किनाला, खैरी फरीदपुर के गणमान्य लोगों की एक पंचायत गांव पाबड़ा में हुई।