पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका दें

लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका दें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालय में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला मुद्दों पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि डॉ.सत्या सावंत डॉ.वंदना पांडे ने किया। वक्ताओं ने इस दौरान महिलाओं के खानपान स्वास्थ्य संबंधी बातों पर विचार रखे।

डॉ.पांडे ने कहा कि हमें लड़कियों के शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के प्रयास करने चाहिए। लड़कियों को पूरे अवसर प्रदान करें तो वे देश समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों से भेदभाव नहीं रखा जाना चाहिए। अधिवक्ता सुनीता श्योकंद ने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कानूनी जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्या संतोष मलिक ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं के हकों में बनाए गए कानून की जानकारी उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रकाशित आर्थिक सहायता पत्रक को डा.सत्या सावंत ने जारी किया। पेंटिंग, लेखन, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। मंच संचालन डॉ.बीएस कुंडू दलबीर गिल ने किया।

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रकाशित पत्रक को जारी करते हुए मुख्यातिथि कॉलेज स्टाफ।