पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैथ क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया

मैथ क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयआरएस क्लासेस में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला स्तरीय गणित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत कौर ने शिरकत की। संस्था के संचालक राजेंद्र इन्सां ने बताया कि गणित प्रतियोगिता में गांव डाटा के शांति निकेतन स्कूल के प्रवीन ने प्रथम, गांव गुराणा के दयाल सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र अवित अजय दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में टॉप फाइव में जगह बनाने वाले जिन छात्रों को सम्मानित किया गया उनमें छात्र अंकुश, रीनू, विशेष, अनुज, पूजा, सचिन, सपना, आशीष आदि शामिल हैं।

बीईओ इंद्रजीत कौर ने कहा कि हमें लड़कों लड़कियों को समान समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी वे सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए जो लड़कों को मिलती हैं। इस मौके पर नेहा, संजय, अमित, शमशेर, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते हुए बीईओ इंद्रजीत कौर।