पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जींद रैली के बाद कांग्रेस की विदाई तय: दिग्विजय

जींद रैली के बाद कांग्रेस की विदाई तय: दिग्विजय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनसोके राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि नारनौंद हलका हमेशा से ही इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का सबसे लोकप्रिय हलका रहा है। लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से नारनौंद हलके ने दुष्यंत चौटाला को देश का सबसे युवा सांसद बनाने में सहयोग किया, इससे साफ जाहिर है कि हलके के लोगों ने इनेलो को हमेशा से ही मान सम्मान दिया है। वे गुरुवार को यहां अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 25 सितंबर को जींद में होने वाले सम्मान समारोह के लिए घर-घर जाकर लोगों को न्योता दें। उन्होंने कहा कि इनेलो के कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत जनता के सहयोग के चलते इनेलो और मजबूत होकर उभरी। इनेलो प्रत्याशी राजसिंह मोर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए 25 सितंबर की रैली में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेद लोहान, विधायक सरोज मोर भी थे।

बरवाला में इनेलो बैठक को संबोधित करते दिग्विजय सिंह चौटाला।

नारनौंद में इनेलो कार्यकर्ताओं को रैली में भाग लेने का आह्वान किया।