- Hindi News
- बरवाला में नहीं रहने दी जाएगी विकास की कोई कमी : पूिनया
बरवाला में नहीं रहने दी जाएगी विकास की कोई कमी : पूिनया
विधानसभाक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पूनिया ने गुरुवार बरवाला शहर में टोहाना रोड पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। शहर में कई प्रतिष्ठानों पर पूनियां का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान पूनिया ने लोगों की समस्याएं भी जानी तथा आश्वासन दिया कि बरवाला में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बरवाला में जो ये काम की स्थिति देखने को मिल रही है, भाजपा सरकार आने पर ये स्थिति नहीं रहेगी। सभी व्यापारी भाईयों का काम दिन बर दिन बढ़ेगा। मजदूर को काम मिलेगा व्यापारी को सम्मान मिलेगा। बरवाला शहर हलके में विकास की गंगा बहेगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मास्टर केवल कृष्ण आर्य, कृष्ण चौपड़ा, सज्जन मितल, ज्ञानी राम पूनियां, मनोहर रहेजा, सुरेश जांगड़ा, जगमिन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश गर्ग, कैलाश गोयल, सत्यव्रत शर्मा, अनिल भैरो, अनूप अनेजा, रामकुमार पूर्व सरपंच, प्रवीन खटक, होम सिंह पूनियां, ईश्वर सिंगला मंडल प्रधान भाजपा, महाबीर सिंह रोहिला, जयदीप कोहाड़, छज्जू गर्ग आदि लोग मौजूद थे।
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया बाजार में जनसंपर्क के दौरान लोगों से गले िमलते हुए।