राजली के ग्रामीणों का धरना 20 को
गांवराजली के ग्रामीणों ने कहा है कि वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ 20 सितंबर को धरना देंगे। ग्रामीण ओम प्रकाश, पालाराम, भगत, जयबीर, राजेश, संजय, ऋषिकेश, लख्मी चंद, नीलम, रामरती, दर्शना, नरेश, लक्ष्मी, सतबीर आदि ने बताया कि वे गुरुवार को डीएसपी कार्यालय पुलिस स्टेशन में गांव राजली में हुए एक परिवार पर हमले के संबंध में मिले। ग्रामीण कई बार पुलिस स्टेशन पहुंच आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर चुके हैं लेकिन पुलिस अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अब ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ 20 सितंबर को धरना देंगे।
पुलिस स्टेशन में कार्रवाई की मांग को लेकर रोष जताते गांव राजली के ग्रामीण।