- Hindi News
- जीता तो विधानसभा में आपकी िहस्सेदारी : सूरा
जीता तो विधानसभा में आपकी िहस्सेदारी : सूरा
बरवाला | बरवालाविधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डाॅ. राजेंद्र सूरा ने कहा कि विधानसभा में पहुंचने के बाद हलके के हर व्यक्ति को मान सम्मान रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। यह काम तभी संभव है जब आप लोगों की आने वाले विधानसभा में हिस्सेदारी होगी। उन्होंने गांव नियाणा गांव में जजनसंपर्क के दौरान कहा कि जब आपका भाई, आपका बेटा आपका अच्छा सेवक बन जाएगा तो आपको चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। आपके बस स्टैंड से ही आपका काम हो जाएगा और आपका राज होगा। आप मुझे अपनी वोट रुपी ताकत दो, उसके बाद मेरी िजम्मेदारी होगी।
डा.राजेंद्र सूरा ने नियाणा गांव में जनसंपर्क किया।