भाजपा ला रही देश में बदलाव: पूिनया
बरवाला| भाजपाप्रत्याशी सुरेन्द्र पूनिया ने आज गांव सरसौद में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया। गांव के एक दर्जन परिवारों ने पूनिया का समर्थन किया। पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने थोड़े से समय में ही बदलाव दिखा दिया है। मोदी जी ने उचित निर्णयों का स्वागत करके लोगों में जागरूकता लाने का काम किया है। उन्होंने गांव बिचपड़ी जेवरा में भी जनसम्पर्क किया। उनका समर्थन करने वाले परिवार सतबीर सिंह, कुलदीप सिंह, मोहनलाल, रणबीर सिंह, जनक, प्रदीप भ्याण, जुगबीर सिंह, दिलबाग सिंह, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र सिंह, सुन्दर लाल, राजेश कुमार आदि थे। इस मौके पर उनके साथ जयप्रकाश वर्मा, कृष्ण कुमार, बजे सिंह, रोहताश, रोशन फौजी, रामफल शर्मा, पप्पू, राजा, दलबीर सिंह, रामकेश, इन्द्र मिरासी, सतीश बाल्मिकी, सोमबीर फौजी, तेलू राम आदि मौजूद थे।
जनसंपर्क करते बरवाला से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूिनया।