- Hindi News
- अध्यापक संघ के संजय अध्यक्ष बुगाना सचिव मनोनीत
अध्यापक संघ के संजय अध्यक्ष बुगाना सचिव मनोनीत
बरवाला | सर्वकर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का 21वां त्रिवार्षिक खंड स्तरीय सम्मेलन रविवार को राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश ने की। संघ के राज्य उपप्रधान गजे सिंह भ्याण ब्लॉक अध्यक्ष फूल सिंह सरसौद ने कहा कि संघ अपने गठन से ही शिक्षकों की समस्याओं को उठाता रहा है। अध्यापक नेताओं ने कहा कि संगठन सरकार की शिक्षा शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ डटकर संघर्ष करेगा। सम्मेलन में सचिव रमेश बुगाना ने पिछले सत्र की सांगठनिक आंदोलनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की।