पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास का बनाएंगे ले आउट प्लान : डॉ. सूरा

विकास का बनाएंगे ले- आउट प्लान : डॉ. सूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | आजादउम्मीदवार डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा है कि तहसील मुख्यालय होने के बावजूद बरवाला शहर मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सीवर व्यवस्था हो या पीने का पानी, शहरवासियों को हर समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। यहां तक कि शहर की कई कॉलोनियों में अभी भी लकड़ी के बल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो कभी भी घटना का कारण बन सकती है। वह रविवार को शहर में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि ये समस्याएं अब ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है। शहरवासियों के सहयोग समर्थन से जब विधानसभा चुनाव में भाईचारे की जीत होगी तो बरवाला शहर के लिए एक ऐसा लेआउट प्लान तैयार किया जाएगा।

बरवाला हलके के गांवों में पहुंचे आजाद उम्मीदवार राजेंद्र सूरा।