- Hindi News
- सुरेंद्र पुनिया के प्रचार में जुटी उनकी पत्नी सरोज
सुरेंद्र पुनिया के प्रचार में जुटी उनकी पत्नी सरोज
बरवाला | भाजपाप्रत्याशी सुरेंद्र पुनिया की प|ी सरोज पुनिया ने वार्ड 15, 16, 17 में डोर-टू-डोर जाकर वोट की अपील की। उन्होंने वार्ड की महिलाओं के साथ वार्ड की समस्याएं सांझा की तथा भाजपा सरकार बनने के बाद उनका निदान करवाने का भरोसा दिलवाया। वार्ड की महिलाओं ने बताया कि यहां बरसात के मौसम में घरों में पानी घुस जाता है तथा मौजूदा विधायक ने हमारी एक नहीं सुनी। हमने बार-2 प्रदर्शन आदि भी किए। मौके पर सुख देई नैन, राजदेवी, सुनीता जाखड़, कमलेश मेहरा, बाला गर्ग, मुकेश पुनिया, कविता पुनिया, मंगलेश दलाल, रानी श्योराण, मीनू पुनिया, कमला कागवाल, बाला पुनिया, मनजीत कालीरावण, उषा पुनिया, सुमित्रा पुनिया, सुनीता मलिक, सरोज पंघाल, पूनम आिद थे।
महिलाओं से िमलती हुई सुरेंद्र पुनिया की प|ी सरोज पुनिया।