पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरवाला में बाहरी लोगों के राज से बिगड़े हालात: नारंग

बरवाला में बाहरी लोगों के राज से बिगड़े हालात: नारंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िहसार | इनेलोप्रत्याशी वेद नारंग ने कहा है कि आज तक बरवाला में बाहरी लोगों ने ही राज किया है। उसी का नतीजा है कि बरवाला हलका पिछड़े इलाकों में आता है। गलियां गंदे पानी से भरी पड़ी हैं। विकास कार्यों को कहीं कोई नामो निशान नहीं है। अब समय गया है, जब बरवाला क्षेत्र का नेतृत्व आप सब के हाथों में होगा। यह ऐनक के बटन को दबाने से संभव होगा।

वह रविवार को मिलगेट क्षेत्र में मतदाताओं से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। उनका स्वागत करते हुए नारंग ने कहा कि इनेलो में सभी कार्यकर्ताओं को बराबर का मान सम्मान दिया जाएगा। अपने जन संपर्क अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से वोटों की अपील करते हुए कहा कि इनेलो की सरकार आने पर हलके के समान रूप से विकास करवाया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि आप पूरे तन मन से पार्टी प्रचार में जुट जाएं।

इनेलो प्रत्याशी ने जींद में ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाले सम्मान समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि 25 सितंबर को जींद पहुंचकर जननायक चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करें।