- Hindi News
- एसबीआई का दूसरा एटीएम सेफ मिला, बैंक के बच गए 40 लाख
एसबीआई का दूसरा एटीएम सेफ मिला, बैंक के बच गए 40 लाख
शहरके मेन रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर केबिन में लगे जिन दो एटीएम को गुरुवार को नकाबपोश लुटेरों ने तोड़ा है। उनमें से दूसरी एटीएम मशीन को रविवार को टेक्नीशियनों द्वारा खोला गया। जांच करने पर मशीन में पूरी राशि सुरक्षित पाई गई है। इससे बैंक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि लुटेरे डाइबोल्ड (पुरानी एटीएम) से साढ़े 7 लाख रुपये लूट कर ले जा चुके हैं। इस मशीन में कुल 33 लाख रुपये थे जबकि हिसंग कंपनी के जिस एटीएम को आज टेक्नीशियनों द्वारा खोला गया है उसमें करीबन 40 लाख रुपए थे।
मामले के संबंध में पुलिस ने एटीएम कक्ष में लगे कैमरे की वीडियो फुटेज खंगाली है जिसके आधार पर पुलिस का दावा है कि लुटेरे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस बारे में स्टेट बैंक के मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
काटनीपड़ी मशीन
हिसंगकंपनी के एटीएम मशीन को खोलने के लिए बैंक द्वारा इसे कटवाया गया है। बैंक अधिकारियों ने इस संबंध में दिल्ली से कंपनी के टेक्नीशियनों को बुलवा गया था। इस एटीएम को बदमाशों द्वारा पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिसके कारण यह खुल नहीं सकी थी। अब दोनों क्षतिग्रस्त मशीनों के ठीक करवाने के लिए भेजेगा। रिपेयरिंग पर 1 लाख रुपये से अधिक खर्च होगा। एटीएम को ठीक करवाने में करीबन डेढ़ माह तक का समय लग सकता है। जब तक मशीन ठीक नहीं होकर जाएंगी तब तक स्थानीय उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेंगी।
पौने घंटे तक बिना किसी खौफ के वारदात की
नेशनलहाइवे पर शहर के बीच स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के परिसर के बाहर लगे दोनों एटीएम को बुधवार रात तीन नकाबपोश युवकों ने अपना निशाना बना दिया था। हालांकि एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में लुटेरे रात डेढ़ बजे से लेकर ढ़ाई बजे यानि करीब पौना घंटे तक बिना किसी खौफ वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के दिन बैंक में तैनात ईग्गल कंपनी का सुरक्षा गार्ड सुरेश कुमार केबिन में गर्मी होने के चलते कहीं और जाकर सो गया था। सुबह जब वह मौके पर आया था, तो एटीएम का शटर टूटा देख उसने मामले से बैंक अधिकारियों को अवगत करवाया था। तीनों लुटेरों ने मुहं पर कपड़ा बांध रखा था। लुटेरों ने लोहे की राड से दोनों एटीएम के अगले हिस्से को तोड़ दिया। मशीन का पासवर