पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास का बनाएंगे ले आउट प्लान : डॉ. सूरा

विकास का बनाएंगे ले आउट प्लान : डॉ. सूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | आजादउम्मीदवार डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा है कि तहसील मुख्यालय होने के बावजूद बरवाला शहर मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सीवर व्यवस्था हो या पीने का पानी, शहरवासियों को हर समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। वे रविवार को शहर में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर के लिए एक ऐसा लेआउट प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे शहर में पानी निकासी, पीने के पानी, सड़कों की समुचित व्यवस्था हो, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े। स्थानीय नेतृत्व की लापरवाही से आज भी बरवाला विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है।

हलके के गांवों में पहुंचे आजाद उम्मीदवार डॉ. राजेंद्र सूरा।