- Hindi News
- कुत्तों ने हिरण के बच्चे को जख्मी किया इलाज को नहीं िमले पशु चिकित्सक
कुत्तों ने हिरण के बच्चे को जख्मी किया इलाज को नहीं िमले पशु चिकित्सक
नेशनलहाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक के खेतों में हिरण के एक बच्चे को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिरण के बच्चे को एक ढाबा संचालक ने छुड़ाया पशु अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल हिरण के बच्चे को उपचार के बाद यहां की गौशाला में छोड़ा गया है। बच्चे को पशु अस्पताल लेकर पहुंचे विजेंद्र शेखावत, रिंकू, ओम प्रकाश हांडा, रविंद्र शर्मा, संजय सैनी, नरेश सोनी ने बताया कि सोमवार शाम को खेतों में हिरण के बच्चे के पीछे आधा दर्जन कुत्ते लगे हुए थे। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। शोर शराबा सुनकर वे मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने हिरण के बच्चे को कुत्तों से छुड़वाया। उसे उपचार के लिए पशु अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां कोई चिकित्सक नहीं था। उन्होंने वेटरनरी विभाग के जिला अधिकारी सुरेंद्र पाल नैन को इस बारे अवगत करवाया। नैन ने कुछ समय बाद एक वीएलडीए राजेश कुमार को अस्पताल में भेजा। उन्होंने घायल हिरण के बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद लोग बच्चे को नजदीक की गौशाला में छोड़ आए।
जिला स्तर पर बात पहुंचाने के बाद घायल हिरण के बच्चे का उपचार के लिए पशु चिकित्सक को भेजा गया।