- Hindi News
- बरवाला में चोरों ने मकान से नकदी जेवरात चुराए
बरवाला में चोरों ने मकान से नकदी जेवरात चुराए
शहरके वार्ड 18 में चोरों ने एक मकान से हजारों रुपए की नकदी हजारों के जेवरात चुरा लिए। पुलिस को दी शिकायत में मोती लुहार वाली गली निवासी महेंद्र ने कहा है कि वह मजदूरी करता है।
रविवार को वह दिन में दिहाड़ी पर गया हुआ था। उसकी प|ी मायके में थी। शाम को जब उसने घर संभाला तो मकान के ताले टूटे हुए थे।
चोरों ने कमरे के अंदर रखे संदूक के लॉक भी तोड़े हुए थे। महेंद्र ने बताया कि चोर संदूक में रखी 3 हजार रुपये की नकदी, दो-तीन तोले सोने 20 तोले चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घर में चोरी होने की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी।