- Hindi News
- कांग्रेस ने बरवाला हलके में समान रूप से विकास कराया है : घोड़ेला
कांग्रेस ने बरवाला हलके में समान रूप से विकास कराया है : घोड़ेला
बरवाला | कांग्रेसके प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछले दस वर्षों में बिना किसी भेदभाव के हर गांव, कस्बे शहर में विकास कार्य कराए हैं। बरवाला को सब डिवीजन बनवाने का मामला हो या कॉलेज निर्माण का, शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क का निर्माण हो या मॉर्डन मंडी बनाने का मामला हो।
बरवाला शहर में इतनी कार्य हुए हैँ, जितने पिछले 40 वर्षों के इतिहास में भी नहीं हुए। घोड़ेला सोमवार को बरवाला शहर में अनाज मंडी और सब्जी मंडी में डोर टू डोर अभियान के तहत लोगों से रूबरू हो रहे थे। विधायक घोड़ेला के प्रचार अभियान में अब उसका बेटा सुरेश घोड़ला लक्ष्मी घोड़ेला भी प्रचार मैदान में उतर आई हैं।
सोमवार को विधायक के बेटे सुरेश घोड़ेला ने जहां हलके के गांव ढाणी गारण, खान बहादुर, देवीगढ़ पूनिया सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए वोटों की अपील की, वहीं लक्ष्मी घोड़ेला ने गांव धांसू सातरोड खास आदि में जनसंपर्क अभियान चलाया।
रामनिवास घोड़ेला प्रचार के दौरान दुकानदारों से समर्थन मांगते हुए।