- Hindi News
- मौका िमला तो विकास में कमी नहीं रहेगी: डॉ. सूरा
मौका िमला तो विकास में कमी नहीं रहेगी: डॉ. सूरा
बरवाला | बरवालाविधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र सूरा ने कहा कि बरवाला हलका पिछले 40 साल से बाहरी उम्मीदवार ही विधायक चुन रहा है। इसलिए विधायक का ध्यान हलके के विकास पर होकर खुद के विकास पर रहा है। सूरा ने कहा कि उन्हें जो समर्थन मिल रहा है। इसका कर्ज हलके के विकास और युवाओं को रोजगार देकर उतारा जाएगा। ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जब हलके की जनता के आशीर्वाद सहयोग से भाईचारे की जीत होगी तो विधानसभा में पहुंचने ही सबसे पहले हलके में व्याप्त समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा।
डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा मौका िमला तो कमी नहीं छोड़ेंगे।