12 दिवसीय योग शिविर का समापन
बरवाला | भारतविकास परिषद पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शहर के वार्ड 12 में चल रहे 12 दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान उपस्थित साधकों ने कहा कि वे योग क्रियाओं को लगातार करते रहेंगे। इस मौके पर योग गुरू रामकुमार अग्रवाल, सूबेसिंह शेखावत, वीरभान मिड्ढा, भारत भूषण पाहवा, ओमप्रकाश मनचंदा, अनिल संदूजा, सुनीता मनचंदा आिद थे।