शिवपुरी स्कूल में बीईओ ने किया निरीक्षण
बरवाला| शहरके राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिवपुरी प्रथम में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार लोहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बीईओ लोहान के साथ जाट कॉलेज की लेक्चरर डॉ.पूर्णिमा भी थी। बीईओ लोहान ने कहा कि बच्चे बाजार में बिना ढकी हुई वस्तुएं फास्ट फूड का सेवन करें। बच्चों को मिडल स्कूल के हेड एचआर गोयल ने सम्मानित किया।