पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली निगम कॉलोनी के सीवर जाम होने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बिजली निगम कॉलोनी के सीवर जाम होने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम की कॉलोनी का सीवर जाम है। यही नहीं निगम कार्यालय के शौचालयों में भी बिजली निगम का सामान रखा हुआ है। समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगम के एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एसएसईबी वर्कर्स यूनियन के सब यूनिट प्रधान भूपेंद्र सिंह, अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मवीर, रामनिवास, सुरेश, महेंद्र सिंह, अजीत पूनिया, शक्ति सिंह, गोपी राम आदि ने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए वे कई बार निगम के उपमंडल अधिकारी से मिल चुके हैं। 6 माह पहले मांग पत्र भी सौंपा गया था। कर्मचारियों ने कहा कि एसडीओ हर बार टाल मटोल कर देता है। कार्यालय में ना ही पीने का पानी उपलब्ध है और ना ही शौचालय साफ हैं। शौचालयों में निगम का सामान भरा पड़ा है। अलॉट किए गए रिहायशी मकानों में भी सीवर का गंदा पानी घुस जाता है। कार्यालय के गेट के सामने ?ाी दूषित पानी जमा है। समस्याओं के चलते जहां कर्मचारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं वहीं उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक समस्याओं का निदान नहीं हो जाता विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिस समय कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे उस समय निगम के एसडीओ कार्यालय से नदारद रहे। बाद में जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

बरवाला. बिजली कर्मचारी निगम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए।