पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पनिहारी में घरेलू हिंसा और भ्रूण हत्या पर हुआ सेमिनार

पनिहारी में घरेलू हिंसा और भ्रूण हत्या पर हुआ सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला| गांवपनिहारी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में घरेलू हिंसा भ्रूण हत्या विषय पर एक सेमिनार हुआ। यह सेमिनार राष्ट्रीय महिला आयोग नेहरू युवा क्लब के तत्वावधान में कराया गया था। मुख्यवक्ता महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला अधिकारी पूनम रमन थी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर तहसीलदार राममेहर शर्मा नायब तहसीलदार संतोख सिंह ने शिरकत की। अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य सुरेश बूरा ने की। पूनम रमन ने कहा कि समन्वय की कमी के कारण घरेलू हिंसा का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देकर ही ऐसी सोच को परिवर्तित किया जा सकता है। इस मौके पर आजाद दूहन, दर्शन लितानी, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल, अभिमन्यु शास्त्री, राममेहर नाड़ा सहित आंगनबाड़ी वर्कर्स ग्रामीण मौजूद थे।