पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खारिया में ट्रैक्टर चालक से भी की थी लूटपाट

खारिया में ट्रैक्टर चालक से भी की थी लूटपाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पब्लिक के रिएक्शन पर एक्शन में पुलिस

उधर, पीसीआर लगवाने को थाने पहुंचे व्यापारी

6 सदस्यीय टीम को चोरी के मामले में मिली कामयाबी

क्रांतिचौक के पास 9 दिसंबर को खल-बिनौला की दुकान में इनोवा सवार आधा दर्जन बदमाशों द्वारा पिस्तौल के बल पर हजारों रुपये की नकदी लूटने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपित गांव सीसवाल के लाखपुल निवासी अजय पुत्र बलवीर बिश्नोई को काबू किया है। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट व्यापारियों ने शनिवार को घोषित जाम प्रदर्शन को टाल दिया। आरोपी अजय को पुलिस अब रविवार हिसार अदालत में पेश करेगी। पुलिस पूछताछ में अजय ने स्वीकारा कि 7 दिसंबर की देर रात गांव खारिया से काबरेल की ओर जा रहे ट्रैक्टर सवार एक व्यापारी से पिस्तौल के बल पर हजारों रुपये की नकदी लूटी थी। तीन बाइक पर 6 अन्य साथियों के यूपी के गांव कसरेवा निवासी जान मोहम्‍मद का ट्रैक्टर रुकवा पिस्तौल के बल पर हजारों रुपये छीन ले गए थे।

पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि 9 दिसंबर को उन्होंने शादी में जाने का बहाना बनाते हुए गांव रूपाणा निवासी रोहताश की इनोवा 2500 रुपये में किराये पर की थी। उसके साथी गांव सीसवाल निवासी राकेश और अशोक की गांव के ही इंद्र नैन से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते इंद्र नैन की हत्या करने के लिए वे इनोवा में सवार होकर जा रहे थे। लेकिन गांव शेरड़ा में चालक रोहताश को शक होने पर बुड़ाक निवासी अजय ग्रामीणों पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद वे इनोवा को छिनकर फरार हो गए और इधर-उधर घूमते रहे। इसी दिन मंगलवार रात को आदमपुर क्रांति चौक के पास स्थित सचिन मित्तल की खल-बिनौला की दुकान से हजारों रुपये की नकदी से भरा गल्ला उठाकर अपने साथी गांव कुतियावाली के कपिल, सीसवाल के राकेश अशोक, आदमपुर के सुनील उर्फ कालू वेदू उर्फ विष्णु के साथ गांव बीघड़ की ओर फरार हो गए। बाद में भिरानी पुलिस ने गांव बीघड़ की नहर के पास से इनोवा को बरामद कर लिया था। आदमपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सभी आरोपित जल्द गिरफ्त में होंगे।