- Hindi News
- आधार कार्ड के लिए अधिक सेंटर खोले जाने की मांग
आधार कार्ड के लिए अधिक सेंटर खोले जाने की मांग
क्षेत्रके लोगों ने शहर में आधार कार्ड के पंजीकरण के लिए अधिक सेंटर खोले जाने की मांग की है। क्षेत्रवासी इंद्रजीत वसूजा, प्रवीन पांचाल, धर्मपाल, बन्नी राम, मोहन गोयल, राज सिंह, मुकेश, सत्यवान आदि ने प्रशासन से मांग की है कि आधार कार्ड बनाने के लिए यहां दो केंद्र खोले गए हैं। समय अवधि भी एक सप्ताह की दी गई है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करवाने में परेशानी होगी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई लोगों ने 6 माह पहले आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। लोगों का आरोप है कि डाक विभाग भी आधार कार्ड पहुंचाने में लापरवाही बरत रहा है। पोस्टमैन लोगों के घरों में कार्ड ना पहुंचाकर आसपास के लोगों को दे जाते हैं ऐसे में उन्हें समय पर आधार नहीं मिल पा रहा है।