भाविप की भारत जानो प्रतियोगिता आज
बरवाला | भारतविकास परिषद की गायत्री शाखा के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता 14 दिसंबर को अनंतराम ऊं योगाश्रम में होगी। शाखा के अध्यक्ष विनोद धवन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा नेत्री सीमा गैबीपुर होंगी जबकि अध्यक्षता डॉ.सतीश वर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नवल किशोर, धर्मवीर हुड्डा जिले सिंह जाखड़ उपस्थित होंगे।