- Hindi News
- बूंदा बांदी से मंडी में पड़ी धान की फसल भीगी
बूंदा बांदी से मंडी में पड़ी धान की फसल भीगी
बरवाला | शनिवारको रुक रुक कर हुई हल्की बारिश ने जहां मौसम में ठंडक बढ़ा दी वहीं किसानों की परेशानियां भी बढ़ाने का काम किया है। धान मंडी में पड़ी दर्जनों किसानों की फसल बारिश में भीग गई। किसान धर्मपाल, रामकुमार, मोहन लाल, सतबीर, पप्पू, रामदिया, धनपत, रिसाला आदि ने बताया कि अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण उनकी जीरी की फसल बरसात में भीग गई।