पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार गया था रिश्तेदारी में पीछे से चोरों ने की वारदात

परिवार गया था रिश्तेदारी में पीछे से चोरों ने की वारदात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बसाऊ मार्केट वाली गली में चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए घर में रखे जेवरात नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस दौरान परिवार के सभी सदस्य गांव खरकड़ा में अपने रिश्तेदारों के पास गए गए हुए थे। फिलहाल मकान मालिक सुनील कुमार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील ने बताया कि शनिवार को वह तथा उसका परिवार गांव खरकड़ा में अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था। रविवार को उसे पड़ोसियों ने सूचना दी कि मकान का ताला टूटा पड़ा है। सूचना पाकर जब वह घर पहुंचा तो देखा, घर में बने एक कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जब उसने अलमारी को संभाला तो उसका भी लॉक टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सामान को देखा तो उसमें रखी 14 हजार रुपए की नकदी, करीबन 5 तोले सोने के जेवरात कई तोले चांदी के जेवरात गायब थे। जिसके बाद उसने मामले के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी।

उधर, दिल्ली रोड पर जींद चौक के समीप एक शोरूम में चोरी हो गई। इस घटना में चोर शोरूम में रखा कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस ने शोरूम मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शोरूम मालिक बलवान फौजी को चोरी की घटना की जानकारी सवेरे मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।